"समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जूही सिंह व प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड अनूप सिंह पटेल की रही विशेष उपस्थिति"
"विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट 40 महिलाओं का सम्मान रहा चर्चा का विषय, हो रही सराहना"
बाराबंकी। पूर्व एमएलसी कांति सिंह द्वारा शनिवार को श्री रामलाल शीत गृह फतेहपुर, में होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली तीन दर्जन से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया।
रजनी वर्मा द्वारा कथक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति ने समा बाँध दी।
कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य महिलाओं ने अपने विचार साझा किए, जिनमें जिला पंचायत सदस्य सोनी यादव, ब्लॉक प्रमुख सिरौली गौसपुर रेनू वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नवाबगंज शीला सिंह, चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय की प्रबंधक सुधारानी वर्मा, पूर्व विधायक राज लक्ष्मी वर्मा और लेखिका ज्ञानमती वर्मा प्रमुख रहीं।
समाजसेवा, शिक्षा, राजनीति, साहित्य और विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाली करीब 40 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. जूही सिंह व प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड अनूप सिंह पटेल ने भी विचार प्रस्तुत किये।
अंत में पूर्व एमएलसी कांति सिंह ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुरेश यादव विधायक, अरविंद यादव पूर्व एमएलसी, सरवर अली पूर्व विधायक एवं बाराबंकी जनपद के अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें सावित्रीबाई फुले, छत्रपति शिवाजी, डॉ. भीमराव आंबेडकर, सरदार पटेल और रानी लक्ष्मीबाई के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ रजनी वर्मा की वंदना से हुआ और समापन स्वादिष्ट भोजन के साथ हुआ।
हर एक की जुबान से महिला-सम्मान की सराहना होती रही। महिला सशक्तिकरण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के लिए यह आयोजन अत्यंत ऊर्जादायक तथा प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
0 comments:
Post a Comment